Deoghar News : प्राइमरी स्कूलों में आज होगा प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट

झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट-2025-26 का आयोजन 14 जून को किया जायेगा.

वरीय संवाददाता, देवघर : झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट-2025-26 का आयोजन 14 जून को किया जायेगा. इस टूर्नामेंट में जिले के सभी कोटी के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा तीन से पांच तक में पढ़ाई करने वाले आठ से 12 वर्ष तक के नियमित छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे. यह प्रतियोगिता विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक 14 जून से चार जुलाई के बीच आयोजित की जायेगी. इसके तहत निर्धारित समयावधि में विद्यालय व प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराने की बात कही गयी है. एक टीम में कुल 12 खिलाड़ी होंगे तथा सभी खिलाड़ियों को एक ही विद्यालय का होना अनिवार्य होगा.

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रति प्रखंड 1000 रुपये का वित्तीय प्रावधान तय किया गया है. प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, यानि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में देवघर के 10 प्रखंडों की टीमें शामिल होंगी. सभी टीम प्रबंधकों को खिलाड़ियों के दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के समय ही जमा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए प्रखंड स्तरीय विजेता टीम के सभी प्रतिभागियों को संलग्न पत्र में इलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट सूची के साथ जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. प्रतियोगिता आयोजन स्थल निर्धारित तिथिविद्यालय स्तरीय सभी विद्यालयों में 14 जून तक प्रखंड स्तरीय प्रखंड संसाधन केंद्र 20 जून तक जिला स्तरीय जिला मुख्यालय में 25 जून तक राज्यस्तरीय खेलगांव, रांची में दो से चार जुलाई तक

हाइलाइट्स

– विद्यालय के बाद प्रखंड स्तर पर होनी है प्रतियोगिता

– आठ से 12 वर्ष तक के नियमित छात्र-छात्राएं लेंगे हिस्सा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >