अंतिम सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, देवघर में सुरक्षा से लेकर यातायात तक पुख्ता इंतजाम

बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेला 2026 का अंतिम चरण अंतिम सोमवारी के लिए पूरी तरह तैयार है. अब तक 53 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं. प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Deoghar Shravani Mela 2026 : राजकीय श्रावणी मेला 2026 में 22 अगस्त तक 53,14,989 देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर चुके हैं. इनमें 2,00,116 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम् की सुविधा का लाभ उठाया. वहीं बासुकिनाथ में अब तक 24,78,402 कांवरियों ने जलार्पण किया.वहीं बासुकिनाथ श्रावणी मेला में अब तक 24,78,402 कांवरियों ने जलार्पण किया. इधर 24 अगस्त को अंतिम सोमवारी में बड़ी संख्या में कांवरियों के आने की उम्मीद है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं. 

अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन तैयार 

मेला के अंतिम चरण और अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवासन, यातायात और श्रद्धालुसुविधा की तैयारियां पूरी कर ली हैं. यह जानकारी डीसी सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को आरएल सर्राफ स्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में आयोजित साप्ताहिक प्रेसवार्ता में दी. डीसी ने बताया कि अगले सप्ताह बुधवार या गुरुवार में जिस दिन भीड़ कम होगी, उस दिन देवघर के स्थानीय लोगों को नि:शुल्क शीघ्र दर्शनम् से जलार्पण का अवसर दिया जायेगा. इसके लिए स्थानीय लोगों को फोटोयुक्त आइडी प्रूफ साथ लाना होगा. उन्होंने कहा कि बाबा पर जलार्पण करने आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटे, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है. एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सुरक्षा और यातायात के लिए 21 अस्थायी पुलिस ओपी और 13 यातायात ओपी संचालित हैं. पुलिस प्रशासन का ध्येय सुरक्षित और सुलभ जलार्पण कराना है. अंतिम सोमवारी के लिए भी हम तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें: सरकार ने छात्रों को धोखा दिया, JPSC-JSSC में CBI जांच से बचने के लिए परीक्षा रद्द की : चंपाई सोरेन

शीघ्र दर्शनम् से 7.20 करोड़ रुपये की आय

22 अगस्त तक 2,00,116 शीघ्र दर्शनम् कूपन हुए. ₹600 प्रति कूपन के हिसाब से कुल कूपन राशि ₹12,00,69,600 हुई. इसमें 60 प्रतिशत हिस्सा मंदिर प्रशासन को मिलने के आधार पर ₹7,20,41,760 की आय हुई है. 

अगले साल दो हेलीकॉप्टर रखने का प्रयास

बाबा बैद्यनाथ मंदिर और बासुकिनाथ मंदिर की हवाई परिक्रमा को लेकर डीसी ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं से अच्छा रिस्पांस मिला है. अगले साल और बेहतर तैयारी की जायेगी. प्रयास रहेगा कि दो हेलीकॉप्टर यहां उपलब्ध रहें. 

ये भी पढ़ें: दो दिन में JSSC CGL और JPSC की 4 परीक्षाओं पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >