देवीपुर: कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुई उत्पाद सिपाही परीक्षा

देवीपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानियां

देवीपुर. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा देवीपुर प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. देवीपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे-प्लस टू उच्च विद्यालय केंदुआ देवीपुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामुडीह. दोनों केंद्रों पर कुल 612 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गयी थी. केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गयी, जिसके बाद ही उन्हें बैठने की अनुमति दी गयी. परीक्षार्थियों को केवल पेन और एडमिट कार्ड ही ले जाने की अनुमति थी, अन्य किसी भी प्रकार के उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा. प्रखंड प्रशासन की सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली. सीओ खेपलाल राम, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार और उड़नदस्ता दल लगातार निगरानी में जुटे रहे. हालांकि परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ. बिहार के पीरपैंती, पटना के पालगंज, नवादा समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को सुबह-सुबह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. केंद्रों की दूरी और यातायात की कमी के कारण अभिभावक भी चिंतित दिखे, विशेषकर वे जो अपनी बेटियों को छोड़ने पहुंचे थे. कई अभ्यर्थी एक दिन पहले ही देवीपुर पहुंच गये थे, लेकिन ठहरने के लिए लॉज या होटल नहीं मिलने से पुरुष अभ्यर्थियों ने बजरंगबली मंदिर परिसर में रात बितायी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को देवघर लौटकर रहना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >