सारठ : डीएवी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर हुए कार्यक्रम

प्रतिदिन बच्चे माता पिता को प्रणाम कर आये स्कूल: प्रचार्य

सारठ बाजार. मदर्स डे पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सारठ में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कक्षा एलकेजी से कक्षा एक तक के बच्चों ने अपनी माताओं के लिए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किया. वहीं कक्षा दो से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए सुंदर-सुंदर कार्ड बनाकर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया. विद्यालय के प्राचार्य वशिष्ट नारायण चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इनके माध्यम से बच्चों में संस्कार, संवेदनशीलता तथा पारिवारिक मूल्यों का विकास होता है. उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन अपने माता-पिता को प्रणाम कर विद्यालय आने का संदेश दिया, जिससे उनमें सद्बुद्धि, अनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >