शिविर में आये आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

मारगोमुंडा की पंदनियां व रामपुर पंचायत भवन में आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र की पंदनियां व रामपुर पंचायत भवन में शनिवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, बाल विकास परियोजना, राजस्व, ई-कल्याण, आजीविका मिशन, बैंक, बिजली आदि विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों के माध्यम से आम लोगों का समस्याओं का निदान के लिए आवेदन लिया गया. वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, बीडीओ शशि संदीप सोरेन, सीओ प्रभात कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आमजनों के समस्याओं से अवगत हुए व संबंधित कर्मियों को निराकरण करने का निर्देश दिया. इस दौरान विभिन्न विभागों में दर्जनों आवेदन ग्रामीणों ने जमा किया गया, जिसमें पंदनियां पंचायत में जाति प्रमाण पत्र 9, निवास प्रमाण पत्र 7, आय प्रमाण पत्र 4, नया राशन कार्ड 9, जन्म प्रमाण पत्र 6, मृत्यु प्रमाण पत्र 2, सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 27, पशुपालन 45, स्वास्थ्य 105, वहीं रामपुर पंचायत में जाति प्रमाण पत्र 4,निवास प्रमाण पत्र 17, आय प्रमाण पत्र 2, दाखिल खारिज 1, नया राशन कार्ड 7, जन्म प्रमाण पत्र 2, मृत्यु प्रमाण पत्र 1, सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन 8 आवेदन पड़े. सभी आवेदनों का निष्पादन किया गया. मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, जुबैदा बीबी, मकबूल अंसारी, राजेश कुमार, सुनील मुर्मू, भुवनेश्वर यादव, नवल किशोर वर्मा समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सरकार आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >