जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल का वितरण

मधुपुर के पथलजोर गांव में आयोजन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के पथलजोर गांव में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया. बढ़ते ठंड को देखते हुए जीतपुर, चेचाली, कारीपहाड़ी, श्यामपुर, मोहनाडीह, सरपत्ता, लफडीटांड़ व मधवाडीह गांव में कंबल दिया गया. इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडेय ने कहा कि ठंड के प्रकोप से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा जा रहा है. ठंड से किसी की मौत न हो. उन्होंने सभी समर्थ लोगों से भी अपील की है कि अपने आसपास के असहाय लोगों को कंबल दे. मौके पर अरविंद कुमार, लछु कोठारी, पूर्व मुखिया शिवलाल किस्कू समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >