Deoghar news : ज्वैलरी शोरूम के स्टाफ ने 21 लाख के डायमंड गहने चुराकर रखा गिरवी, भेजा गया जेल

शहर के बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम में कार्यरत एक कर्मी के 21 लाख रुपये का डायमंड का आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है.

वरीय संवाददाता, देवघर. शहर के बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में कार्यरत एक कर्मी के 21 लाख रुपये का डायमंड के आभूषण की चोरी करने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने गहनों को गिरवी रखने की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नगर थाना क्षेत्र में स्थित आरएल राय ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के फ्रेंचाइजी सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम की ओर से डायमंड चोरी का मामला दर्ज किया गया है.

प्राथमिकी शोरूम के कर्मी बैजनाथपुर मुहल्ला निवासी कुंदन कुमार की शिकायत पर दर्ज की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात अप्रैल को शोरूम में नियमित गिनती के दौरान नौ से 10 पीस डायमंड के आभूषण कम पाये गये. गायब गहनों में ब्रेसलेट, नेकलेस, पुरुषों की अंगूठी, नोबाला और टॉप्स कम पाये गये, जिनकी कुल कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए शोरूम प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू की. इसी क्रम में स्टाफ मो शाहरुख से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के गहनों को धीरज वर्मा नामक व्यक्ति के पास नौ लाख 30 हजार रुपये में गिरवी रख दिया. आरोपी मो शाहरुख असम रोड, मदरसा के सामने, देवघर का निवासी बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, वह पहले भी इसी शोरूम में काम करता था, बाद में काम छोड़ दिया और करीब छह माह पहले फिर से यहां काम शुरू किया था. नगर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर मंडल कारा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरवी रखे गहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही हैं.

हाइलाइटर

॰देवघर के सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम से 21 लाख के गहने गायब॰स्टाफ मो शाहरुख ने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारी

॰चोरी के गहने 9.30 लाख में धीरज वर्मा नाम के व्यक्ति के पास रखा था गिरवी

॰आरोपित स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >