Deoghar news : विद्यार्थियों के बैंक खातों के डीबीटी के लिए आधार से लिंक कराने पर जोर

मोहनपुर प्लस-टू उच्च विद्यालय में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बीइइओ संत मर्सी टूडू की उपस्थिति में विभागीय दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा हुई.

प्रतिनिधि, मोहनपुर. प्लस-टू उच्च विद्यालय मोहनपुर हाट में शनिवार को जून माह की गुरु गोष्ठी आयोजित की गयी. गोष्ठी की अध्यक्षता बीइइओ संत मर्सी टुडू ने की. बैठक दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, संयोजक, शिक्षक, सीआरपी, बीआरपी व अन्य कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. गोष्ठी में विभागीय एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गयी. यू-डायस प्लस के तीनों मॉड्यूल शिक्षक, विद्यालय व छात्र प्रोफाइल को अपडेय करने, एनआइएलपी उल्लास योजना में नव साक्षरों का विवरण अपलोड करने और विद्यार्थियों के बैंक खातों को डीबीटी हेतु आधार से लिंक कराने का निर्देश दिया गया. कक्षा एक से आठ तक मध्याह्न भोजन योजना के मेन्यू के अनुसार संचालन, एसएमएस भेजने, प्रोजेक्ट रेल, प्रयास व इंपैक्ट के तहत लक्ष्यों की प्राप्ति, टैब के माध्यम से विभागीय सूचनाओं को लिंक पर अपलोड करने पर भी जोर दिया गया. इसके अलावा नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु छात्र फॉर्म भरने, शिक्षक डायरी व पाठ योजना को अपडेट करने, इको क्लब के तहत पौधरोपण की रिपोर्टिंग पर भी चर्चा हुई. गोष्ठी में बीपीओ रमेश झा, बीआरपी गणेश गौतम, लेखपाल पार्थो सेन,कनीय अभियंता साइमन हसदा, सीआरपी सुशील यादव, छोटेलाल दास, राजकुमार दत्त, मुकेश कुमार, संजय यादव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >