सम्राट अशोक इतिहास नहीं, वर्तमान हैं : प्रदेश अध्यक्ष

अशोक स्तंभ और तिरंगा हमारे जीवन मूल्यों के प्रतीक : प्रमुख

चिंतन शिविर में कहा सम्राट अशोक इतिहास नहीं वर्तमान हैं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी पर जोर सारवां. प्रखंड क्षेत्र के रतूरा गांव में सोमवार को झारखंड कुशवाहा महासभा देवघर के तत्वावधान में राष्ट्रनायक प्रशिक्षण सह चिंतन शिविर का आयोजन चंदन वर्मा की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा व अन्य अतिथियों ने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि “सम्राट अशोक इतिहास नहीं, वर्तमान हैं. आज हम भारतीयों को केवल राष्ट्रभक्त नहीं, बल्कि राष्ट्रनायक बनने की आवश्यकता है.” उन्होंने कहा कि देश के निर्माण और समाज के उत्थान में सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पिछड़ा आयोग की समिति राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आरक्षित पंचायत क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करेगी. राष्ट्रनायक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान ने कहा कि युवाओं में जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना का विकास किये बिना देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. कहा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ, अशोक चक्र और तिरंगा केवल प्रतीक चिह्न नहीं, बल्कि हमारे जीवन मूल्यों, आदर्शों और राष्ट्र भावना के प्रतीक हैं. कार्यक्रम में समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद वर्मा द्वारा अतिथियों को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. शिविर को सफल बनाने में रमेश वर्मा, योगेंद्र वर्मा, संदीप वर्मा, सुधीर वर्मा, किन्नू प्रसाद वर्मा, ललित प्रधान, भीखन वर्मा, पंचम वर्मा, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा, विनोद वर्मा, विकास वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, डॉ डी सी वर्मा, राकेश रंजन, तेज नारायण वर्मा, रोहित वर्मा, परशुराम वर्मा, सिकंदर वर्मा, नित्यानंद वर्मा, प्रमोद वर्मा, रामदेव वर्मा, कामदेव वर्मा, भागीरथ वर्मा, शिवनारायण वर्मा, गौतम वर्मा, नंदलाल वर्मा, भूतनाथ वर्मा, रितेश कुमार आदि मौजूद थे. — सारवां के रतूरा में राष्ट्रनायक प्रशिक्षण सह चिंतन शिविर आयोजित राष्ट्रनायक प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को मिला जागरूकता का मंत्र पंचायत आरक्षण की समीक्षा से लेकर राष्ट्रनिर्माण तक, रतूरा शिविर में उठे कई अहम मुद्दे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >