देवीपुर : 11 हजार बिजली तार में फाॅल्ट, बारावां में आपूर्ति ठप

बारावां में दो माह से बिजली आपूर्ति ठप, पसरा अंधेरा देवीपुर

देवीपुर. मधुपुर विधानसभा एवं देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारावां गांव में पिछले दो माह से बिजली नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ रहा है. इसको लेकर बारावां गांव के दर्जनों ग्रामीणों जिसमें मुखिया मंदाकिनी भारती, वार्ड सदस्य सुनीता देवी समेत ग्रामीण मंगल सिंह, सीताराम राउत, हलधर सिंह, रामदेव राउत, अर्चना कुमारी, शंभू रमानी, यशोदा देवी आदि ने विद्युत अभियंता जसीडीह को आवेदन देकर बिजली बहाल करने की मांग की है. कहा है कि जगनाडीह गांव के पास बिजली का पोल एवं 11 हजार केवीए का तार गिर गया है, जिसके कारण बरसाती गर्मी से लोगों का जीना दूभर हो गया है. वहीं, मोबाइल चार्ज करने एवं अधिकांश विद्यार्थियों को पढ़ना लिखना मुश्किल हो चुका है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गयी है, लेकिन हल नहीं निकल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >