ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की

सारठ: शहरपुरा टोला में बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र की बगड़बरा पंचायत के नगड़ो गांव के शहरपुरा टोला में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले तीन दिनों से पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, बीते दिनों तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए बज्रपात के कारण गांव में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया. इसके बाद से ही गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को आवेदन देकर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है और गर्मी में स्थिति और भी कठिन हो गयी है. इस संबंध में मुखिया अशोक मंडल, ग्रामीण विकास यादव, मुकेश यादव, प्रभु महतो, शंकर महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने भी विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >