रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव 24 को

रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर अनुमंडल शाखा के प्रबंधन समिति के पदधारकों का चुनाव

मधुपुर. रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर अनुमंडल शाखा के प्रबंधन समिति के पदधारकों का चुनाव आगामी 24 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय परिसर में होगा. प्रबंधन समिति के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव नवनिर्वाचित 25 कार्यकारिणी सदस्य द्वारा मतदान के माध्यम से होगा. इस आशय की अधिसूचना रेडक्राॅस के अध्यक्ष सह एसडीओ राजीव कुमार ने मंगलवार को जारी कर दी है. इसके अनुसार 24 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय में सुबह 11. 00 बजे से 11. 30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. जबकि नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 11.45 बजे तक होगी. दोपहर 12 बजे से 12.30 तक अभ्यर्थी के नाम वापसी का समय सीमा निर्धारित है. दोपहर एक बजे से दो बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा की जायेगी. बताया गया कि एक अभ्यर्थी एक ही पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे. रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्यों के बीच अध्यक्ष और सचिव पद के लिए चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशियों की चर्चा तेज हो गयी है. प्रत्याशी मतदाताओं से अभी से संपर्क कर रहे है. रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर अनुमंडल शाखा के अध्यक्ष और सचिव पद पर कौन काबिज होगा यह आने वाला समय में ही पता चल पायेगा. कार्यकारिणी सदस्यों का मानना है कि समर्थवान, सेवा भावना रखने वाले और समय देने वाले लोग को ही चुना जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >