सहायक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका जांच अंतिम चरण में, जल्द होगा वेतन भुगतान

सारवां बीआरसी कार्यालय में सहायक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की जांच जारी

सारवां. प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में सहायक शिक्षकों की मूल सेवा पुस्तिका की जांच के दौरान बीइइओ अमिताभ झा ने कहा कि जिले के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों के सहायक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की जांच लगभग पूरी कर ली गयी है. शीघ्र ही सहायक शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि मार्च 2023 से 2026 तक की मूल सेवा पुस्तिका एवं संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है. सेवा पुस्तिका संपुष्टि के दौरान मूल वेतन, विद्यालय में योगदान देने की तिथि, जन्म तिथि, बैंक पासबुक खाता संख्या तथा आईएफएससी कोड आदि का मिलान किया जा रहा है, ताकि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जा सके. अमिताभ झा ने कहा कि सारठ, सारवां और सोनारायठाढ़ी प्रखंडों में जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है, जबकि पालोजोरी प्रखंड के सहायक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका से संबंधित कागजातों की जांच जारी है. मौके पर पालोजोरी के परेश चंद्र राय, आशुतोष पंडित, ललित चंद्र सोरेन, प्रमोद कुमार साह, सारवां के बसंत कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >