चितरा. इसीएल मुख्यालय से पहुंची छह सदस्यीय उच्चस्तरीय सेफ्टी व यूनियन टीम ने बुधवार को एसपी माइंस चितरा कोलियरी का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का व्यापक आकलन किया. टीम के आगमन पर क्षेत्रीय कार्यालय में स्थानीय सेफ्टी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद टीम सीधे खनन स्थलों के निरीक्षण के लिए रवाना हो गयी. इस दौरान टीम ने गिरजा ओसीपी, खून खदान, तुलसीडाबर पैच और दमगढ़ा पैच समेत विभिन्न खनन क्षेत्रों का बारीकी से मुआयना किया. इस दौरान कार्यस्थलों पर लागू सुरक्षा नियमों, मशीनों व उपकरणों की स्थिति तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से जांच की गयी टीम ने कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. टीम का नेतृत्व कर रहे करुणेश सिंह के साथ आईएसओ पार्थो प्रतिम शाहा, जयंतो मित्रा, माधव बनर्जी और श्रीकांत समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. वहीं स्थानीय स्तर पर माइनिंग सेफ्टी अधिकारी जयकांत चौधरी, हरखनाथ शामिल थे. इस संबंध में कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि हाल ही में 11 अप्रैल को इसीएल मुख्यालय में एसपी माइंस को “बेस्ट माइनिंग सेफ्टी” के लिए सीएमडी द्वारा सम्मानित किया गया था. उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है. निरीक्षण के उपरांत टीम ने स्पष्ट किया कि कोलियरी में कार्यरत प्रत्येक कर्मी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. हाइलार्ट्स : सुरक्षा पर सख्त नजर: इसीएल टीम का चितरा कोलियरी में औचक निरीक्षण
इसीएल टीम का चितरा कोलियरी में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

इसीएल टीम का चितरा कोलियरी में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच
Copied link
सुरक्षा पर सख्त नजर: इसीएल टीम का चितरा कोलियरी में औचक निरीक्षण