मजिस्ट्रेट चेकिंग में 1.27 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

टिकट चेकिंग अभियान में 255 बेटिकट यात्री धराये

मधुपुर. सोमवार को मधुपुर के रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में विभिन्न स्टेशन व ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया. बताया जाता है कि मधुपुर स्टेशन के अलावा जसीडीह, चितरंजन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके साथ ही पटना-हटिया पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, धनबाद-पटना इंटरसिटी, हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, आसनसोल-झाझा मेमू ट्रेन समेत अन्य स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया गया. टिकट जांच में बिना टिकट यात्री के अलावा विभिन्न रेलवे एक्ट उल्लंघन सहित अन्य कई मामलों में 255 बेटिकट रेल यात्रियों से एक लाख 27 हजार 45 रुपए जुर्माना वसूला गया. जांच अभियान से बिना टिकट रेल यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. मौके पर आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी व जवान समेत टिकट निरीक्षक, कोर्ट कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >