मधुपुर. शहर के पंचमंदिर रोड स्थित अंची देवी मध्य विद्यालय परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय दुर्गा चैतन्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों की ओर से मां दुर्गा के नौ रूप की झांकी प्रस्तुत की गयी. झांकी की प्रस्तुति देख उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. वहीं, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन सरिता ने बताया कि मां दुर्गा की झांकी का आयोजन मधुपुर में पहली बार किया गया है. 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बहन स्नेहलता, प्रीति, श्वेता, सुमन, अंजली, काजल, मान्या, नकुल, धनश्याम, शिवनारायण, सुभाष, अविनाश, रंजीत आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
