पालोजोरी में अचानक पहुंचे आयुक्त, SIR पर अफसरों को दो टूक-वैध वोटरों का न कटे नाम

आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने पालोजोरी का किया औचक निरीक्षण. मतदाता सूची से किसी भी वैध वोटर का नाम न कटने का दिया सख्त निर्देश.

प्रतिनिधि, पालोजोरी.संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने गुरुवार को पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की बिंदुवार समीक्षा की. आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए.

प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों ने आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता के साथ की जाए.

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में ऐसे अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान की जाए, जिनके दस्तावेज अधूरे हैं. ऐसे योग्य मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हो.

प्रपत्रों की स्क्रूटनी और सुधार कार्यों की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों से मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्रों की स्क्रूटनी, मैपिंग और सुधार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की.

उन्होंने निर्देश दिया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच निर्धारित नियमों के अनुसार की जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वास्तविक मतदाताओं के नाम किसी तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटि के कारण सूची से बाहर न हों.

यह भी पढ़ें:

मजदूरी के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे 20 नाबालिग, जसीडीह स्टेशन पर RPF ने किया रेस्क्यू

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पार्थ नंदन, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार समेत प्रखंड और अंचल के कई अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >