झारखंड के डॉ ने रचा इतिहास, जीता रेटिना सर्जरी का 'ऑस्कर', दुनिया में दो 'रेट बकलर' जीतने वाले पहले सर्जन

Dr Bibhuti Kashyap: झारखंड के नेत्र सर्जन डॉ. बिभूति कश्यप ने अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट (ASRS) में दो 'रेट बकलर' अवार्ड जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जॉसकॉन-2026 में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें इस वैश्विक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया.

Dr Bibhuti Kashyap, रांची : अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट (एएसआरएस) के सम्मेलन में प्रसिद्ध ‘रेट बकलर’ से पुरस्कृत झारखंड के युवा नेत्र सर्जन डॉ बिभूति कश्यप को शनिवार को जॉसकॉन-2026 के वार्षिक सम्मेलन में सम्मानित किया गया. वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ पार्था विश्वास और उपाध्यक्ष डॉ मोहन राजन ने डॉ बिभूति को सम्मानित किया. इसके बाद डॉ इरफान ने कहा कि यह राज्य के लिए ही नहीं, देश के लिए गर्व की बात है. इस सम्मान को रेटिना सर्जरी का ऑस्कर भी कहा जाता है.

पूरी विश्व से बड़ी संख्या में होती है एंट्री

डॉ बिभूति ने ‘प्रभात खबर’ को बताया कि रेटिना का सबसे बड़ा कॉन्फ्रेंस एएसआरएस होता है. जाहिर सी बात है कि बड़ा पुरस्कार होने से पूरे विश्व से बड़ी संख्या में एंट्री आती है. सर्जिकल वीडियो की कैटेगरी भी होती है, जिसमें रेटिना सर्जन अपने द्वारा की गयी जटिल सर्जरी का वीडियो देते हैं. इस आकलन के बाद वीडियो का चयन होता है. करीब 80 वीडियो चयनित होते है. किसी का चयन हो जाये, यह भी बड़ी बात होती है.

Also Read: बाबा नगरी में भक्तों का रेला: सुबह 4:30 बजे से शुरू है जलार्पण, VVIP दर्शन पर रोक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ऐसा होता है चयन

डॉ बिभूति ने कहा कि चयनित वीडियो में प्रतियोगिता होती है. इसमें जो बेस्ट वीडियो होता है, उसे ‘रेट बकलर’ का पुरस्कार मिलता है. यह किसी रेटिना सर्जन के लिए गर्व की बात होती है. डॉक्टर जटिल सर्जरी करने के बाद आपस में चर्चा करते हैं कि ये तो ‘रेट बकलर’ सर्जरी हो गयी. इसको फिल्मों का ऑस्कर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह उसके बराबर का पुरस्कार होता है. इस पुरस्कार की ट्रॉफी भी एक ही कंपनी बनाती है और यह उसी तरह हल्का दिखता भी है. यह ट्रॉफी आठ पाउंड गोल्ड प्लेटेड है. एक ट्रॉफी जीतना बड़ी बात होती है, लेकिन मुझे खुद के लिए गर्व की बात है कि मैंने दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफी जीत ली है. यह दुनिया के इतिहास में पहली बार हुआ है.

Also Read: शादी की खुशियां मातम में बदली: बिहार के जमुई में भीषण सड़क हादसा, देवघर के एक ही परिवार के 2 की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >