करौं. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से रात्रि में अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है. दर्जनों ट्रैक्टर संचालकों की ओर से संध्या होते ही प्रखंड के विभिन्न नदी घाटों से अवैध बालू उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में मनमानी दामों में बेच रहे है. प्रत्येक ट्रैक्टर तीन से चार हजार रुपये की दर से बालू बेच रहे हैं. अवैध रूप से बालू उठाव होने के कारण सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है. बताया जाता है कि रात्रि में प्रखंड के भलगड़ा, जयंती नदी बालू घाट, डहुवा जयंती नदी बालू घाट, चोपकियारी जयंती नदी बालू घाट आदि बालू घाटों से अवैध रूप से बालू की चोरी की जा रही है. वहीं रानीडीह, कैनबेरिया, डिंडाकोली, गोविंदपुर, प्रतापपुर, बेलकियारी व करौं आदि गांव के ट्रैक्टर संचालक बालू का उठाव संध्या से लेकर अहले सुबह तक अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे है. इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती से बताया कि बालू चोरी की सूचना उन्हें नहीं है. जांच के क्रम में पकड़े जाने पर कार्रवाई किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
