लाभुकों के बीच जाति व पेंशन प्रमाण पत्र वितरित

शहरी क्षेत्र में आपकी योजना, आपकी सरकार,आप के द्वार कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. शहरी के कुंडु बंगला रोड स्थित प्रेस क्लब परिसर में मंगलवार को सेवा का अधिकार के तहत आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वार्ड नंबर 11,12 व 13 के लाभुक भी शामिल हुए. कार्यक्रम का निरीक्षण सीओ यामुन रविदास ने किया. इस दौरान सीओ ने लाभुकों के बीच आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र सौंपा. शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सारथी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन प्राप्त किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी. सीओ ने कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत इस शिविर में लोगों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान कर स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरित किया गया. मौके पर फैयाज केसर, अल्ताफ हुसैन, कन्हैया लाल कन्नू, मोती सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : शहरी क्षेत्र में आपकी योजना, आपकी सरकार,आप के द्वार कार्यक्रम आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >