प्रदर्शनी में विविध प्रजातियों के आम बने आकर्षण का केंद्र

मारगोमुंडा में मनरेगा आम उत्सव का आयोजन

मारगोमुंडा. स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को मनरेगा विभाग के तत्वावधान में आम उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ शशि संदीप सोरेन, उप प्रमुख बिनोद हेंब्रम, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, बीपीओ राजाराम प्रसाद तथा जेएसएलपीएस बीपीएम अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के आमों की आकर्षक प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसमें स्थानीय स्तर पर उत्पादित उत्कृष्ट किस्म के आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे. प्रदर्शनी का अवलोकन ग्रामीणों एवं लाभुकों ने किया और बागवानी से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की. इस अवसर पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण लाभुकों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि विभिन्न किस्मों के आमों का उत्पादन लगातार बेहतर हो रहा है, जिससे किसानों को स्थायी आय का स्रोत मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा आधारित यह बागवानी मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है. मौके पर पंसस निष्पति मरांडी, मुस्तफा अंसारी, प्रखंड नाजिर विपुल कुमार, लेखा सहायक मिथलेश कुमार, जेई बादशाह अली, अजीत कुमार, पंचायत सचिव विजय पांडेय, किशोर किस्कू, बबीता राय, राजेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >