जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

देवीपुर में समाजसेवी ने गरीब लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र में दंत चिकित्सक सह समाजसेवी डाॅ केके रमानी ने शुक्रवार को 50 कंबलों का वितरण किया गया. विदित हो कि इनदिनों पड़ रही भीषण ठंड से लोग पूरी तरह से परेशान हैं. गरीबों के सुख-दुःख में साथ रहने वाले दंत चिकित्सक सह समाजसेवी रमानी हर वर्ष सर्दी के दिनों में निःसहाय एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण करते हैं. कंबल मिलने से वृद्धों एवं निः सहाय लोगों में खुशी देखी जा रही है. मौके पर आशा देवी, द्रौपदी देवी, उषा देवी, राधा देवी, पवन रमानी, राजकुमार रमानी, रमण कुमार, कांग्रेस जिला सचिव राजेशचंद्र वर्णवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >