पिकनिक स्पॉट पर जुटने लगे लोग, बकुलिया झरना आकर्षण का केंद्र

मधुपुर से बकुलिया झरना की दूरी महज कुछ किलोमीटर

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित विभिन्न पिकनिक स्थलों पर लोगों व सैलानियों का जुटान होने लगा है. क्रिसमस से लेकर नववर्ष तक लोग पिकनिक स्थलों पर जुटते हैं. हालांकि नववर्ष के बाद भी लोग पिकनिक मनाते है. पिकनिक के लिए प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ैई पहाड़, बुढ़ी बगीचा व बकुलिया झरना में आसपास के ग्रामीण समेत अन्य जगहों से लोग पहुंचते हैं. मधुपुर से बकुलिया झरना की दूरी 12 किलोमीटर है. जहां लोग दो पहिया व चार पहिया वाहन से पहुंच जाते है. बकुलिया झरना के गिरता पानी काफी पसंद आता है. बताया जाता है कि पर्यटन विभाग द्वारा उक्त स्थल पर बैठने का साधन आदि बनाये गये है. लोग अपने घरों से पकवान बनाकर यहां पिकनिक मनाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >