Deoghar news ; इनोवेशन, उद्यमिता व प्रौद्योगिकी से स्कूली शिक्षा को जोड़ने की बतायी जरूरत

बीआइटी परिसर में दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का शुक्रवार को समापन हो गया. सीबीएसइ से संबद्ध देवघर के स्कूलों के प्रधानाचार्यों शामिल हुए

वरीय संवाददाता, देवघर . बीआइटी परिसर में दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का शुक्रवार को समापन हो गया. सीबीएसइ से संबद्ध देवघर के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों शामिल हुए . डॉ. सौनक पॉल (संयोजक) व डॉ. दीप शेखर आचार्य (सह-संयोजक) के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम एनइपी-2020 के क्रियान्वयन, कौशल शिक्षा व संस्थागत सहयोग पर केंद्रित रहा. अंतिम दिन के पहले सत्र में विशेषज्ञों ने विद्यालयों में एआइ एकीकरण- संभावनाएं व चुनौतियां और एनइपी-2020, स्टार्टअप व विद्यालय की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिये. इनोवेशन, उद्यमिता व प्रौद्योगिकी से स्कूली शिक्षा को जोड़ने पर जोर दिया.

दूसरे सत्र में रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद जी महाराज ने प्रेरक संबोधन दिया. उन्होंने विवेकानंद के शैक्षिक दर्शन को ही एनइपी-2020 का वैचारिक आधार बताया. खुला सत्र में प्रधानाचार्यों ने एनइपी के अनुभव व सुझाव साझा किये, साथ ही दो दिनों का फोटो-कोलॉज दिखाया गया. छात्राओं ने आकर्षक डांस प्रस्तुत कर सराहना बटोरी. वहीं प्रधानाचार्यों ने लैब का भ्रमण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में फैकल्टी डॉ अंजना घोराई, डॉ आरके लाल, डॉ मनोज कुमार दत्ता, डॉ अरविंद चौधरी, डॉ सौम्या राय, डॉ एसएस मांझी, डॉ सोनल, डॉ एसके तिवारी व अन्य शामिल थे. वहीं छात्रों में अनिरुद्ध देय, मनीष, विक्रांत, आर्यन; डांस-अंकिता, श्रेया, तनिशा, सताक्षी, प्रिया, पलक; रजिस्ट्रेशन-सिद्धेश, उत्कर्ष, अक्षित, कृष आदि ने सहयोग किया.

हाइलाइट्स

॰बीआइटी देवघर में सीबीएसई प्रधानाचार्यों का एक्सपोजर विजिट संपन्न ॰एनइपी-2020, एआइ व विवेकानंद के विचारों पर हुई चर्चा, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

॰बीआइटी में आयोजित चर्चा में अपना संबोधन देते रामकृष्ण मिशन के प्राचार्य डॉ दिव्यसुधानंदजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar yadav

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >