Dhanteras 2022: धनतेरस में 27 साल बाद बन रहा खास संयोग, दो दिनों तक खरीदारी का बन रहा शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि का आरंभ 22 अक्तूबर शनिवार को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर होगा. इसका समापन रविवार शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से इस बार धनतेरस 23 अक्तूबर रविवार को मनाया जायेगा.

देवघर : इस बार पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि का आरंभ 22 अक्तूबर शनिवार को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर होगा. इसका समापन रविवार शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से इस बार धनतेरस 23 अक्तूबर रविवार को मनाया जायेगा. इस बार 27 साल बाद इस साल धनतेरस का मान दो दिन तक रहेगा. 22 अक्तूबर की रात से 23 तक पूरे दिन धनतरेस रहेगा.

खरीदारी का शुभ मुहूर्त 23 को सुबह 08 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 15 मिनट तक रहेगा . इसके बाद राहुकाल शुरू हो जायेगा, जो शाम 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इस दौरान खरीदारी नहीं करनी चाहिए . यह जानकारी बाबा मंदिर इस्टेट पुरोहित सह ज्योतिषाचार्य श्रीनाथ पंडित ने दी .

धनतेरस पर बन रहे कई शुभ संयोग

पंडित जी बताते हैं कि इस बार धनतेरस पर इंद्र योग बन रहा है, जो 22 को शाम 05 बजकर 10 मिनट से 23 शाम 04 बजकर 05 मिनट तक रहेगा. धनतेरस के दिन अमृत सिद्धि योग का शुभ बन रहा है. जो 23 को दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी संयोग है जो 23 को सुबह 06 बजकर 25 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 26 मिनट तक रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >