सेवानिवृत्ति पर दो शिक्षकों को दी गयी विदाई

सारवां के नावाडीह संकुल में विदाई समारोह आयोजित

सारवां. प्रखंड के नावाडीह संकुल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपहरी में मंगलवार को शिक्षकों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सहायक अध्यापक राधेश्याम यादव की देखरेख में सहायक शिक्षक द्वारिका प्रसाद महतो व सहायक अध्यापक हरिहर महतो को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी. मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक सह सचिव प्रभाष कुमार मंडल व मध्य विद्यालय नावाडीह के प्रधानाध्यापक सह सचिव गोरेलाल झा ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक सतत प्रक्रिया है. उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारिका प्रसाद महतो व हरिहर महतो के कार्यों की सराहना की. वहीं बच्चों व अभिभावकों से अपार प्रेम व स्नेह रहा. सेवानिवृत्त शिक्षक बासुदेव पंडित, सहायक शिक्षक निरंजन यादव व सहायक आचार्य कमलकिशोर यादव ने भी समारोह को में अपने विचार रखें. समारोह का शुभारंभ छात्राओं द्वारा विदाई गीत की प्रस्तुति कर किया गया. मौके पर सहायक अध्यापक चेतन कुमार पंडित, सहायक आचार्य सुरेंद्र कुमार यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व अध्यक्ष सुबोध पाठक, समिति के सदस्य संजय वर्मा, महेश वर्मा, परशुराम वर्मा, प्रदीप यादव, उमेश यादव, विकास यादव, श्रीकांत महतो, दानी वर्मा, छात्र विशाल कुमार, अजय कुमार, शिवम कुमार समेत बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >