भादो मेला के दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कम रही भीड़, श्रद्धालुओं ने की स्पर्श पूजा

भादो मेला के दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भीड़ कम देखी गई. श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में बाबा का स्पर्श कर जलार्पण किया, जिसमें खासा उत्साह देखने को मिला. कांचा जल पूजा के बाद सामान्य श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू हुआ, जिसकी व्यवस्था सीसीटीवी की निगरानी में सुदृढ़ रही.

देवघर : भादो मेला के दूसरे दिन रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही. भीड़ कम होने के कारण स्थानीय और बाहर से आये श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा और जलार्पण किया. श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में बाबा का स्पर्श कर पूजा की और जलार्पण किया. इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भादो मेला का दूसरा दिन | Prabhat Khabar Network

कांचा जल पूजा के बाद शुरू हुआ जलार्पण

सुबह मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने कांचा जल पूजा की. इसके बाद सुबह की पूजा संपन्न हुई और सामान्य श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू कराया गया. गर्भगृह में तैनात तीर्थ पुरोहितों और पुलिस जवानों ने श्रद्धालुओं की कतार व पूजा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभायी. भीड़ कम रहने के कारण श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत आसानी से पूजा का अवसर मिला.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भादो मेला का दूसरा दिन | Prabhat Khabar Network

सीसीटीवी से मंदिर परिसर की क्लोज मॉनिटरिंग

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूचना केंद्र भी सक्रिय रहे और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते रहे. डीसी और एसपी खुद भी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भादो मेला का दूसरा दिन | Prabhat Khabar Network

मुख्य प्रबंधक के नेतृत्व में व्यवस्था सुदृढ़

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के नेतृत्व में पूरी टीम व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में जुटी रही. टीम श्रद्धालुओं को सुगम और सुलभ स्पर्श पूजा कराने में सहयोग करती रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >