Deoghar News : शिवगंगा में स्नान के दौरान श्रद्धालु का बैग चोरी

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंचे पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी एक श्रद्धालु के साथ चोरी की घटना सामने आयी है

वरीय संवाददाता, देवघर : बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंचे पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी एक श्रद्धालु के साथ चोरी की घटना सामने आयी है. घटना को लेकर कोलकाता के तिलजला निवासी चंदन कुमार पोद्दार ने नगर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उनका बैग शिवगंगा के पास से चोरी हो गया. चंदन ने बताया कि पूजा करने से पहले वह शिवगंगा में स्नान करने गये थे. स्नान के दौरान उन्होंने अपना बैग शिवगंगा तट की सीढ़ी पर रख दिया और स्नान करने लगे. इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर उनका बैग लेकर फरार हो गया. बैग में करीब 22 हजार रुपये, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट और क्रेडिट कार्ड आदि थे. उन्होंने नगर थाना पुलिस से चोरी की घटना की त्वरित जांच और कार्रवाई की मांग की है. श्रद्धालु के अनुसार, शिवगंगा क्षेत्र में सुरक्षा की व्यवस्था कमजोर है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. मामले में नगर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए चोरी हुई रुपये सहित दस्तावेज बरामद करने का आग्रह किया है. हाइलाइट्स बैग में थे 22 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज श्रद्धालु ने नगर थाने में की शिकायत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >