देवीपुर : एसआइआर को लेकर दिया आवश्यक निर्देश

देवीपुर में राजद के बीएलए-2 की बैठक आयोजित

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-1 सह मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव ने उपस्थित सभी बीएलओ-2 को संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं आगामी एसआइआर से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. प्रमोद यादव ने कहा कि एसआइआर से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये. साथ ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गयी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया. मौके पर झारखंड प्रदेश महासचिव मुकेश प्रसाद यादव, नीलम कुमार यादव, देवीपुर राजद प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण मुर्मू, राजद बीएलए टू के मोहम्मद रशीद अंसारी, बुधन यादव, अंकित यादव, मो सफीक, मो यूनुस, मुन्ना यादव, जोगेंद्र यादव, कालीचरण मंडल, इदरीश मियां अनिल यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >