देवीपुर. देवीपुर में मंगलवार को पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कसाठी गांव से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किये हैं. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कसाठी गांव के रास्ते अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ लिया. इसके बाद दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. वहीं, जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन मालिकों व चालकों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है.
अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने किया जब्त
बालू के अवैध परिवहन पर देवीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
