देवीपुर: अवैध बालू लोड ट्रैक्टर किया जब्त

देवीपुर पुलिस ने अवैध बालू ढुलाई करते ट्रैक्टर को धरा

देवीपुर. एसपी के निर्देश पर देवीपुर थाना पुलिस ने रविवार को अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रोशन मोड़ के पास अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पुलिस ने जब्त किए गए ट्रैक्टर को थाना परिसर में लाकर खड़ा किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >