एम्स गेट के पास प्रमुख प्रतिनिधि की कार पर पथराव, बाल-बाल बचे

देवीपुर प्रखंड प्रमुख पति के वाहन किया हमला

देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स के पास सोमवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे देवीपुर प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी के पति की कार (नंबर जेएच 15 ए ई 5607) पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया. इस घटना में प्रमुख प्रतिनिधि बाल-बाल बच गये. इस संबंध में प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव ने देवीपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. थाना को दिये आवेदन में उन्होंने जिक्र किया है कि वह अपनी पत्नी को गिरिडीह स्थित एक रिश्तेदार के यहां छोड़कर अपने घर गिधैया लौट रहे थे. इसी दौरान एम्स के दो नंबर गेट के पास चार से पांच की संख्या में अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना में वे बाल-बाल बच गये. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >