श्रावणी मेला 2026: 80 से 90 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, प्रशासन ने तय की खाद्य सामग्री की दरें

देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन की दरों को अंतिम रूप दे दिया है. अब भक्तों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा. होटल और भोजनालयों के लिए नई दरें तय की गई हैं .

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने भोजन सामग्री की दरें निर्धारित कर दी हैं. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर होटल, रेस्टोरेंट और भोजनालयों में बिकने वाली खाद्य सामग्री की दरों की समीक्षा के बाद नई दरें लागू की गई हैं. जिला प्रशासन ने सभी होटल और भोजनालय संचालकों को स्वच्छ, स्वास्थ्यप्रद और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. सभी प्रतिष्ठानों के बाहर निर्धारित मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा. साथ ही खाद्य सामग्री की खरीद का कैश मेमो सुरक्षित रखना होगा.

प्रशासन ने रसोईघर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक, डस्टबिन और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. खोवा की बिक्री गुणवत्ता जांच के बाद ही की जा सकेगी. स्थायी और अस्थायी सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा विभाग से अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) लेना अनिवार्य होगा. घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर रोक लगाई गई है. व्यावसायिक गैस सिलेंडर का ही उपयोग करना होगा इसके अलावा प्रत्येक होटल और भोजनालय में अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य किया गया है.

श्रावणी मेला 2026 के लिए निर्धारित भोजन दरें

मारवाड़ी बासा भरपेट भोजन : 90 रुपये प्रति व्यक्ति प्लेन

अच्छी किस्म का चावल (150 ग्राम भात) : 80 रुपये प्रति प्लेट

आलू परवल स्पेशल : 90 रुपये प्रति प्लेट

मटर पनीर स्पेशल : 180 रुपये प्रति प्लेट

आलू गोभी स्पेशल : 130 रुपये प्रति प्लेट

पालक पनीर स्पेशल : 160 रुपये प्रति प्लेट

पनीर बटर मसाला स्पेशल : 170 रुपये प्रति प्लेट

तंदूरी रोटी : 15 रुपये प्रति पीस

घी लगी तंदूरी रोटी : 20 रुपये प्रति पीस

साधारण रोटी : 7 रुपये प्रति पीस

घी लगी साधारण रोटी : 12 रुपये प्रति पीस

सत्तू पराठा : 40 रुपये प्रति पीस

घी वाला सत्तू पराठा : 60 रुपये प्रति पीस

प्लेन दाल : 60 रुपये प्रति प्लेट

दाल फ्राई : 100 रुपये प्रति प्लेट

अन्य होटल एवं भोजनालयों के लिए दरें

उसना चावल, दाल, सब्जी, भुजिया और चटनी सहित (150 ग्राम भात) : 80 रुपये प्रति प्लेट

अरवा चावल, दाल, सब्जी, भुजिया और चटनी सहित (150 ग्राम भात) : 80 रुपये प्रति प्लेट

अन्य भोजनालयों में भरपेट भोजन : 80 रुपये प्रति व्यक्ति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >