सीओ की कार्रवाई के बावजूद सरपत्ता पतरो नदी घाट से अवैध बालू उठाव जारी, एक ट्रैक्टर जब्त

सारठ प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अवैध कारोबार जारी रहने का मिलता है संकेत

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के पथरड्डा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरपत्ता पतरो नदी घाट से अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने के प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद यह गतिविधि थम नहीं रही है. ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू उठाव और डंपिंग को लेकर सीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी. ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ ने शनिवार को सरपत्ता गांव पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने पथरड्डा ओपी पुलिस को अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने तथा डंपिंग स्थल की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया था. इसके बावजूद रविवार को खनन निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. हालांकि, सोमवार सुबह एक बार फिर सरपत्ता घाट से बालू उठाव किए जाने की बात सामने आई, जिससे प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अवैध कारोबार जारी रहने का संकेत मिलता है. ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी बनी हुई है और वे लगातार सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >