Deoghar news : देवघर महिला टीम सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप पहुंची सेमीफाइनल में, धनबाद से होगी टक्कर

टाटा में चल रहे 24वें सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देवघर जिला की महिला टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. देवघर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया.

वरीय संवाददाता, देवघर . टाटा में चल रहे 24वें सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देवघर जिला की महिला टीम बुधवार को चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. यह चैंपियनशिप 16 से 19 दिसंबर तक संचालित होना है, जिसमे देवघर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. महिला वर्ग में देवघर की टीम ने जहां रांची टीम को सीधे सेट 25/4, 25/7 से हराकर सेमी फाइनल में जगह पक्की की. देवघर टीम की खिलाड़ी इशिका ,कृति ,दिव्यांका, ज्योति, दिव्या,खुशी सभी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन दिया. वहीं पुरुष टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराया. देवघर की ओर से आशिफ,आयुष, नीतेश, अभिनंदन, मानू ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. देवघर के पूल में देवघर खूंटी और लोहरदगा ने दो-दो मैच जीते. मगर कुछ अंको से पीछे रह जाने के कारण देवघर टीम पीछे छूट गयी. गुरुवार को देवघर महिला टीम का धनबाद की महिला टीम से सेमीफाइनल में मुकाबला होगा. देवघर टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े, देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित संघ के पदाधिकारी आशीष झा, मुख्य संरक्षक डॉ जेसी राज, सचिव नवीन शर्मा, जोगिंद्र तिवारी, ऋषि राज सिंह, जिम्मी, गोरे, बंटी नंदन सिंह, मधु रंजन मालवीय, रितेश केसरी ने सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों द्वारा बेहतर करने की शुभकामना दी है. . ॰टाटा में 16 से 19 दिसंबर तक होगी चैंपियनशिप

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >