Deoghar news : देवघर के दशरथ महथा बने झारखंड कुश्ती टीम के कोच

देवघर जिला कुश्ती संघ के लिए गर्व का विषय है कि जिले के प्रतिभाशाली कुश्ती प्रशिक्षक दशरथ महथा का चयन झारखंड फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच के रूप में किया गया है.

वरीय संवाददाता, देवघर . देवघर जिला कुश्ती संघ के लिए गर्व का विषय है कि जिले के प्रतिभाशाली कुश्ती प्रशिक्षक दशरथ महथा का चयन झारखंड फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच के रूप में किया गया है. वे 27 से 30 अप्रैल 2026 तक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन करेंगे. संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि दशरथ महथा का प्रांतीय टीम में चयन जिले और राज्य के लिए सम्मान की बात है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी. संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि दशरथ महथा एक प्रतिभावान खिलाड़ी रहे हैं और कुश्ती की गहरी समझ रखते हैं. उन्होंने कहा कि जूनियर खिलाड़ियों के कोच के रूप में यह उनकी पहली नियुक्ति है, जो उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. इस उपलब्धि पर संघ के पदाधिकारियों कौशल सिंह, अभिजीत सिंह, मुन्ना राउत, संजय वर्मा, सोनाधारी, अमित कुमार, दीपनारायण, विनीता, विद्या, अंजली, रौनक व आशीष ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधायी व शुभकामनाएं दी है.

हाइलाइट्स:

दशरथ महथा का झारखंड फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच के रूप में चयन

27 से 30 अप्रैल तक छत्रपति संभाजीनगर में अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता

अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संभालेंगे जिम्मेदारी, खिलाड़ियों में खुशी की लहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >