संवाददाता, देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोड्डा संसदीय क्षेत्र में नमो एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की जायेगी. इस महत्वाकांक्षी जनसेवा योजना का औपचारिक उद्घाटन 22 जून को शाम चार बजे गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे करेंगे. 24 घंटे और वर्ष के 365 दिन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहने वाली यह सेवा क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायेगी. नमो एम्बुलेंस पूरी तरह तैयार हो चुकी है और जल्द ही देवघर पहुंच जायेगी. उद्घाटन के बाद इसे आम जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जायेगा. अपने निजी मद से सांसद द्वारा इस योजना के तहत गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में सात अत्याधुनिक एम्बुलेंस तैनात की जायेंगी. इनमें देवघर, मधुपुर, जरमुंडी, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा सातवीं एम्बुलेंस बाबा बैद्यनाथ मंदिर क्षेत्र में विशेष सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता तत्काल मिल सके. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. यह एम्बुलेंस सेवा मरीजों को संबंधित जिले के सदर अस्पताल, देवघर एम्स तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने का कार्य करेगी. सभी एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगी. इनमें ऑक्सीजन सिलिंडर, कार्डियक मॉनिटर, स्ट्रेचर, इमरजेंसी मेडिकल किट तथा अन्य जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ और सहयोगी कर्मी भी सेवा में तैनात रहेंगे. एम्बुलेंस में जीपीएस आधारित ट्रैकिंग प्रणाली और त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी. लोगों की सुविधा के लिए विशेष टोल फ्री नंबर भी जारी किया जायेगा, जिसके माध्यम से एक कॉल पर एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र की जनता को यह सेवा 22 जून को समर्पित की जायेगी. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी और मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने का कार्य करेगी. बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा.Deoghar News : 22 जून को सांसद करेंगे नमो एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोड्डा संसदीय क्षेत्र में नमो एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की जायेगी. इस महत्वाकांक्षी जनसेवा योजना का औपचारिक उद्घाटन 22 जून को शाम चार बजे गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे करेंगे.
