देवघर में अज्ञात कांवरिया श्रद्धालु की मौत, सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान

देवघर में अज्ञात 45 वर्षीय कांवरिया की सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी. स्वास्थ्य शिविर से अस्पताल भेजने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.

देवघर. देवघर में अज्ञात 45 वर्षीय कांवरिया श्रद्धालु की मौत हो गयी. मृतक के सिर के पिछले हिस्से में खून बहता हुआ गंभीर जख्म मिला है. प्रथमदृष्टया हादसे में घायल होने की आशंका जतायी जा रही है.

गंभीर हालत में स्वास्थ्य शिविर से भेजा गया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, अहले सुबह करीब 3:00 बजे गंभीर हालत में उक्त कांवरिया को बाबा मंदिर स्थित मेला स्वास्थ्य शिविर से सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद कांवरिया को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, शव शीतगृह में सुरक्षित

सूचना मिलने पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा किया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है.

पुलिस को उम्मीद है कि 72 घंटे की निर्धारित अवधि के दौरान मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचकर उसकी पहचान कर सकेंगे. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में लगी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >