देवघर में सो रही 60 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत, साइलेंट किलर की तरह घर में घुसा सांप

देवघर में घर में सो रही 60 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत.

देवघर. घर में सो रही एक वृद्ध महिला को विषैले सांप ने डस लिया. सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी. परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

सर्पदंश के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम

मृतका की पहचान दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कलहोड़िया गांव निवासी 60 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गुड़िया देवी घर में सो रही थीं. इसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डस लिया. सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >