Deoghar Crime News: महिला से पर्स छिनतई करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने कर दी जमकर पिटाई

Deoghar Crime News: देवघर में छिनतई करने वाले दो अपराधी स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गये. इसके बाद उनकी जमकर पिटाई हो गयी. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

देवघर, आशीष कुंदन : देवघर में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. शनिवार सुबह 10 बजे दो अपराधियों ने देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के बॉडरिंग इलाके में छिनतई की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो सके और स्थानीय लोगों की गिरफ्त में आ गये. इसके बाद दोनों अपराधियों की जमकर पिटाई हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन दोनों को अपने कब्जे ले लिया.

छिनतई के दौरान बदमाशों का बिगड़ा संतुलन

जानकारी के मुताबिक देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के बगडबरा गांव निवासी जेबुन निशा अपने पति चिराऊद्दीन अंसारी के साथ बाइक पर बैठकर देवघर आ रही थी. इस दौरान वे लोग जैसे ही कुंडा इलाके के पास पहुंचे पीछे से आ रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने महिला जेबुन निशा के पर्स छीनकर भागने लगे. लेकिन वह अपने पर्स इतनी मजबूती के साथ पकड़ी थी कि बाइक सवार बदमाशों का संतुलन बिगड़ गया और गिर पड़े. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी.

देवघर की खबरें यहां पढ़ें

दोनों बदमाशों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को पकड़कर उन्हें सदर अस्पताल ले आई. इसके बाद उनका इलाज कराया. छिनतई करने वाले बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में अपना दशरथ यादव, अशोक यादव बताया है. उन दोनों के पास मौजूद बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

Also Read: झारखंड के नौ पुलिस अफसर बनेंगे IPS, UPSC को भेजे गए इन 17 अधिकारियों के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >