देवघर में माफियाओं का नया जुगाड़: पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रैक्टर पर बिछाई पुआल, नीचे मिला अवैध बालू!

Deoghar Crime News: देवघर के जसीडीह में अवैध बालू तस्करों का नया कारनामा सामने आया है. पुलिस से बचने के लिए ट्रैक्टर पर पुआल (घास) लादकर उसके नीचे बालू की तस्करी की जा रही थी. बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे इन ट्रैक्टरों ने जसीडीह और कुंडा इलाकों में हड़कंप मचा रखा है. जानें कैसे प्रशासन की सख्ती के बावजूद माफिया अपना रहे हैं ये अनोखे हथकंडे.

Deoghar Crime News, देवघर : देवघर में अवैध बालू ढोने वाले हर बार नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं, ताकि पुलिस-प्रशासन की पकड़ से बच सकें. शनिवार सुबह जसीडीह इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां ट्रैक्टर के ऊपर पुआल ढककर नीचे अवैध बालू छिपाकर ले जाया जा रहा था. देवघर के कुछ इलाकों में अवैध बालू ढ़ुलाई पर रोक के बावजूद कारोबारी सक्रिय हैं. बालू ढोने के लिए कभी ट्रैक्टरों पर ऊपर से ईंट बिछा दी जाती है और नीचे बालू भरकर ले जाया जाता है, तो कभी पुआल की आड़ में बालू की तस्करी की जा रही है.

ट्रैक्टर में पुआल के नीचे छिपा था अवैध बालू

शनिवार सुबह जसीडीह इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर देखा गया, जिसके ऊपर पुआल ढ़का था और उसके नीचे अवैध बालू लदा हुआ था. उक्त ट्रैक्टर और ट्रेलर पर कहीं भी कोई नंबर अंकित नहीं दिखा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुआल से ढका यह ट्रैक्टर काफी तेज गति में जा रहा था. इससे आसपास के लोगों में भी चर्चा रही. उल्लेखनीय है कि इससे पहले कुंडा थाना क्षेत्र में ईंट के नीचे बालू छिपाकर ले जाते ट्रैक्टरों को पुलिस दो बार पकड़ चुकी है. इसके बावजूद अवैध बालू ढुलाई अलग-अलग तरीकों से जारी है.

Also Read: साहिबगंज में सनसनी: सेवानिवृत्त शिक्षक की घर में घुसकर निर्मम हत्या, बरामदे में लहूलुहान पड़ा मिला शव

Also Read: खरसावां आकर्षणी पीठ के पास दिन में ही पहुंचा जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >