Deoghar News : एकजुटता से मजबूत कांग्रेस, पारदर्शिता व निष्पक्षता से होगा चयन : मलेंद्र

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत शुक्रवार को देवघर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होटल वैद्यनाथ बिहार में हुई. इसमें मुख्य पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन के मार्गदर्शन में नये जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत शुक्रवार को देवघर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होटल वैद्यनाथ बिहार में हुई. इसमें मुख्य पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन के मार्गदर्शन में नये जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया. मुख्य पर्यवेक्षक ने स्पष्ट किया कि यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में चलाया जा रहा है. पहले चरण में प्रखंड स्तर पर संगठन का स्वरूप जाना गया, ताकि ग्रास-रूट लेवल से संगठन का व्यापक विश्लेषण किया जा सके. अब दूसरे चरण में एक-एक नेता से व्यक्तिगत वार्ता करके निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया से नये जिलाध्यक्ष का चयन सुनिश्चित किया जायेगा.

उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर निष्पक्षता के साथ नये जिलाध्यक्ष के चयन में हिस्सा लें. उनका कहना था कि केवल पार्टी के नीति व विचारधारा का पालन करने वाला, एकजुटता व पारदर्शिता से संगठन को आगे बढ़ाने वाला उम्मीदवार ही चयनित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया निश्चित है, यदि हम संगठन को मजबूती से धरातल से लेकर उच्च नेतृत्व तक जोड़कर चलें.

चयन में कार्यकर्ताओं की राय महत्वपूर्ण

पर्यवेक्षक ने दोहराया कि जिलाध्यक्ष चयन में हर-एक कार्यकर्ता की राय महत्वपूर्ण होगी और उसी के आधार पर एक योग्य उम्मीदवार का प्रस्ताव हाइकमान को भेजा जायेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता निष्पक्षता, ईमानदारी व पार्टी के हित में अपनी राय देंगे. बैठक में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, रवि केशरी, अजय कुमार, अनंत मिश्रा, दिनेशानंद झा, विवेक मिश्रा, रवि वर्मा, अवधेश प्रजापति, शबाना खातून,नागेश्वर सिंह, मणिकांत यादव, संजीव झा, महेश मणि द्वारी, रविन्द्र नाथ मिश्र, मकसूद आलम, समरुद्दीन अंसारी, दीपक सिंह, जियाउल हसन, किशोर ठाकुर, सुधीर देव, कुमार विनायक, अमित पांडेय सहित दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. पर्यवेक्षकों ने बैठक के बाद एक-एक करके सभी से व्यक्तिगत वार्ता कर राय प्राप्त की.

हाइलाइट्स

देवघर में नया जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण, पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन ने दिए स्पष्ट निर्देश

पर्यवेक्षक कर रहे हैं वन-टू-वन संवाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >