Deoghar News : जिले में भाजपा के 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 12 होल्ड पर

भारतीय जनता पार्टी ने जिले के 16 मंडलों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव कर घोषणा कर दी है. शेष 12 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नामों की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दी गयी है.

संवाददाता, देवघर : भारतीय जनता पार्टी ने जिले के 16 मंडलों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव कर घोषणा कर दी है. शेष 12 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नामों की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन प्रस्तावित सूची में प्रदेश कार्यालय से होल्ड लगा दी गयी है. जिला चुनाव प्रभारी संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत ने बताया कि शेष 12 मंडलों में चुनाव प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही घोषणा कर दी जायेगी. 16 मंडलों के नये मंडल अध्यक्षों में देवघर नगर में सोनाधारी झा, सत्संग नगर में रमेश राय, देवसंघ नगर में संजय गुप्ता, जसीडीह नगर में अमरजीत दुबे, मानिकपुर में सुमित रवानी, रिखिया में काशी मंडल, मोहनपुर में सुनील यादव, लखोरिया में सुनील मंडल, सोनारायठाढ़ी में रामनारायण राय, पथरड्डा में चंद्रशेखर सिंह, सारठ में संजय मंडल, खागा में कामदेव यादव, पालोजोरी में प्रभाकर हलदार, चितरा में राकेश सिंह, मधुपुर नगर में रवि रवानी व सिमरा में दिगंबर पांडे को मंडल अध्यक्ष बनाया गया. नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को भाजपा जिला कार्यालय में जिला चुनाव प्रभारी संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, विजया सिंह, विपिन देव, मिथिलेश सिन्हा व सचिन सुल्तानियां ने माला पहना कर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >