देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा का रियलिटी चेक,SP ने परखी पूरी व्यवस्था

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का SP प्रवीण पुष्कर ने गहन निरीक्षण किया. उन्होंने तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया.

देवघर.देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जानकारी ली. एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के लिए सतर्कता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

ड्यूटी में सतर्कता और अनुशासन पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने को कहा. उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाये रखने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

एसपी ने एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच की व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जानकारी ली. उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही.

सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय पर जोर

एसपी ने एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल जरूरी है.

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय डीएसपी चंद्रशेखर समेत अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >