Watch Video : ड्राइवर को आई झपकी और…देवघर सड़क दुर्घटना की वजह कहीं ये तो नहीं

Watch Video : देवघर में मंगलवार सुबह जमुनिया के पास कांवरियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में बस चालक समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

Watch Video : झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई. एसडीओ सदर रवि कुमार ने बताया, “दुर्घटना की सूचना सुबह 4-5 बजे मिली. देवघर से बासुकीनाथ दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस ने नियंत्रण खो दिया और एक ट्रक से टकरा गई. चालक की मौके पर ही मौत हो गई. शवों को सदर अस्पताल लाया गया है. पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, और 23 घायलों का इलाज चल रहा है.”

आगे एसडीओ सदर रवि कुमार ने बताया, “हादसे के कारण के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. लेकिन प्रारंभिक जो खबर मिली है उसके अनुसार ड्राइवर को झपकी लग गई थी. कांवड़िये थके थे. ड्राइवर भी संभवत: थका हो सकता है जिसकी वजह से उसे झपकी आ गई.’’

यह भी पढ़ें : Deoghar Accident: कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

देवघर हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत

दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.’’ हालांकि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है.

घायलों में से कई की हालत गंभीर

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और घायलों को पास के अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >