देवघर : नमाज पढ़कर टहल रहे 5 लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचला, एक की मौत

देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में नमाज पढ़ने के बाद टहल रहे 5 लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचल दिया. इसमें एक की मौत हो गयी.

देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर घाटघर के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वैन ने पैदल चल रहे पांच लोगों को धक्का मार दिया. इस घटना में एक की मौत हो गई. जबकि बाकी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया.

सुबह की नमाज अदा करने का बाद टहल रहे थे सभी

मृतक का नाम तफजुल अंसारी(22 वर्ष) है. वह कुंडा थाना क्षेत्र के खागड़ा गांव का रहने वाला था. वहीं घायलों में महबूब अंसारी, तनवीर हुसैन, रियाज अंसारी और फिराक अंसारी हैं. सभी खगड़ा गांव के ही रहने वाले हैं. इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया.

लोगों को धक्का मारकर फरार हो गया मालवाहक पिकअप चालक

घटना के संदर्भ में घायल रियाज अंसारी ने बताया कि सभी लोग सुबह की नमाज अदा करने के बाद करीब 6 बजे सड़क किनारे टहल रहे थे. उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक मालवाहक पिकअप वैन का चालक पीछे से सभी धक्का मारते हुए फरार हो गया. तफजुल को अस्पताल पहुंचाया गया.

Also Read: देवघर : मोटर पार्ट्स की गोदाम में लगी आग, 15 दमकल की मदद से छह घंटे में आग पर काबू पाया गया

परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार

घटना के बाद चिकित्सक ने तफजुल को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर घर चले गये. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. कुंडा थाना की पुलिस ने उन्हें बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत तत्काल मुआवजा भी मिलेगा. इसके लिए पोस्टमार्टम किये जाने के बाद वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करानी होगी. मगर, परिजनों ने इससे इंकार करते हुए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >