करौं प्रखंड सह अंचल कार्यालय झाड़ जंगल से घिरा

ब्लॉक परिसर की झाड़ियों को साफ कराने की मांग

करौं. सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान जोर शोर से चलाया जाता है, लेकिन करौं प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आसपास पूरा जंगल झाड़ से घिरा हुआ है. वहीं, थाना कार्यालय एवं अन्य कार्यालय के पास भी हालत यही है. देखने से नहीं लगता है कि प्रखंड मुख्यालय में आज के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाता है. प्रखंड कार्यालय परिसर में बने कर्मियों, पदाधिकारी के आवास के आसपास भारी मात्रा में जंगल झाड़ उग गया है. बताया जाता है कि कभी भी प्रखंड मुख्यालय परिसर में उगी झाड़ी को साफ सुथरा किया जाता है. जंगल झाड़ साफ नहीं होने से लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रहा है. जंगल झाड़ होने के कारण प्रखंड मुख्यालय परिसर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. लोगों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में झाड़ी को साफ करवाने की मांग की है. हाइलार्ट्स : ब्लॉक परिसर की झाड़ियों को साफ कराने की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >