देवघर सहित चार जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग, दिल्ली में मुख्यालय के समाने दिया धरना

दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय के सामने देवघर, गिरिडीह, कोडरमा व धनबाद जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाधरना दिया. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जिले के बनाये गये नये कांग्रेस जिलाध्यक्षों को हटाने की मांग की.

संवाददाता, देवघर : दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय के सामने देवघर, गिरिडीह, कोडरमा व धनबाद जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाधरना दिया. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जिले के बनाये गये नये कांग्रेस जिलाध्यक्षों को हटाने की मांग की. धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में दिनभर नारेबाजी की व भाषण दिये. धरना में शामिल देवघर के कांग्रेस नेता बृजभूषण राम ने कहा कि देवघर में हजारों की संख्या कई पुराने समर्पित कांग्रेसी नेता है, लेकिन जिलाध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बना दिया गया है जिन्हें कई कांग्रेसी नेता जानते तक नहीं हैं. कांग्रेस की रायशुमारी के अनुसार जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गयी है. बृजभूषण ने मुकुंद दास को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर देवघर में कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है. इस दौरान महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के सह झारखंड प्रभारी बेला प्रसाद व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया. साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा गया कि जल्द कांग्रेस आलाकमान इस मुद्दे पर निर्णय लेगी. प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कांग्रेस आलाकमान पर अपनी आस्था जताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे धन्यवाद दिया. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा, रविंद्र मिश्रा, अनुराग आनंद, नायरा सुलताना, राधा पाल, गौरव झा, दीपू झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >