बिशनपुर में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय

प्राचीन शक्ति स्थल बिशनपुर में शारदीय दुर्गा पूजा की बैठक में लिया निर्णय

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के सबसे प्राचीन शक्ति स्थल के रूप में प्रख्यात बिशनपुर दुर्गा मंदिर गहवर में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति की मंगलवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह ने की. बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नवरात्रि में आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधा प्रदान करने, दंड देने वाले श्रद्धालुओं के लिए कदय नदी से मंदिर तक साफ-सफाई के अलावा आसपास की झाड़ियों की सफाई, पूजा में बेहतर सुविधा प्रदान व आकर्षक विद्युत साज-सज्जा करने, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. वहीं, पूजा समिति की विशेष बैठक 15 सितंबर को करने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रणव सिंह, सचिव एलएन झा, सीताराम सिंह, हलधर वर्मा, रामजीवन सिंह, मनोज रवानी, व्यास रवानी, संतोष सिंह, सिकंदर सिंह राजेंद्र सिंह, शिवू राउत राजेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, पंडित राणा, अजित राउत, मूर्तिकार पतित पावन, आनंद पंडित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्��भात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >