राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर के सुमन संभालेंगे झारखंड की कमान, आर्थिक मदद के लिए DC से लगाई गुहार

मूक-बधिर क्रिकेटर सुमन कुमार राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम की कप्तानी करेंगे. देवघर के इस युवा खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है. वे जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हैं.

देवघर : देवघर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मूक-बधिर क्रिकेटर सुमन कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम की कप्तानी करेंगे. ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डिफ (एआइएससीडी) के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की यह क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.

चयन के बाद मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

सुमन कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देवघर डीसी सौरव कुमार भुवानियां को पत्र लिखकर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. पत्र में उन्होंने बताया है कि चयन के बाद झारखंड टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से वह उत्साहित हैं. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देवघर और झारखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गौरव का अवसर है.

यात्रा और ठहरने का खर्च बना चुनौती

सुमन ने पत्र में बताया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यात्रा, ठहरने सहित अन्य खर्च वहन करना उनके लिए चुनौती है. उन्होंने डीसी से आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है.

पत्र के साथ दस्तावेज भी लगाए

सुमन ने अपने पत्र के साथ चयन पत्र और टूर्नामेंट के शेड्यूल की छायाप्रति भी संलग्न की है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि जिला प्रशासन के सहयोग से वह राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे.

डीडीसी ने दिया मदद का आश्वासन

इधर, डीडीसी पीयूष सिन्हा ने सुमन को मदद का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ा हुआ हूं. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >